JNVST Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा पंजीकरण की डेट आगे बढ़ी, 23 सितंबर तक मौका
Saurabh Pandey | September 16, 2024 | 10:33 AM IST | 1 min read
जेएनवीएसटी-2025 कक्षा 6 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा है। जेएनवी प्रवेश 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है।
नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2025 के लिए पंजीकरण करने की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। जेएनवीएसटी परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
जेएनवीएसटी छठवीं कक्षा में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र जो पंजीकरण करने से चूक गए थे, उनके पास अब 23 सितंबर तक आवेदन का मौका है। ऐसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JNVST Admission 2025: आयुसीमा
जेएनवी कक्षा-6 में प्रवेश (जेएनवीएसटी-2025) लेने वाले उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2013 से पहले और 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं होना चाहिए। अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवार को प्रवेश के समय संबंधित सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति प्रस्तुत करनी होगी। यह सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा, जिनमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) शामिल हैं।
JNVST Admission 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- जेएनवीएसटी कक्षा 6 पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- अब फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र एक प्रिंटआउट लें।
JNVST Admission 2025: पात्रता
जेएनवीएसटी-2025 किसी जिले में कक्षा 5 में पढ़ने वाले उम्मीदवारों को केवल उसी जिले के जेएनवी में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अनुमति है। जेएनवीएसटी के माध्यम से जेएनवी में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
JNVST 2025: परीक्षा तिथि
जेएनवीएसटी 2025 प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 18 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे से आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण की JNVST 2025 परीक्षा पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 12 अप्रैल 2025 को सुबह 11.30 बजे से आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल