JMI CDOE Admission 2024: जामिया सीडीओई प्रोग्राम्स में एडमिशन का कल आखिरी मौका, आवेदन प्रक्रिया जानें
Santosh Kumar | September 6, 2024 | 02:43 PM IST | 1 min read
विवरणिका के अनुसार, अभ्यर्थियों को अर्हता परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर स्नातकोत्तर (पीजी) और स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 7 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ucanapply.com के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सीडीओई रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
इससे पहले जामिया ने सीडीओई 2024 एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख 31 अगस्त से बढ़ाकर 7 सितंबर करने की अधिसूचना आधिकारिक पोर्टल पर जारी की थी। जारी प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, उम्मीदवारों योग्यता परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर स्नातकोत्तर (पीजी) और स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
शेड्यूल के अनुसार, आवेदकों को 17 से 27 सितंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। साथ ही, जेएमआई ने एमबीए प्रवेश परीक्षा को 22 सितंबर के लिए पुनर्निर्धारित किया है, जो विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए हॉल टिकट एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा।
Also read JMI: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रोफेसर मुन्ना खान के इनवेंशन को भारत सरकार ने दिया पेटेंट
JMI CDOE Admission 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेएमआई सीडीओई प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- डायरेक्ट लिंक पर जाएं- https://shorturl.at/SwDnq
- पोर्टल पर, 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरकर पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- लॉगिन आईडी, सीडीओई आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज जमा करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब फॉर्म जमा करने की पुष्टि फॉर्म डाउनलोड करें।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के डिस्टेंस लर्निंग सेंटर में बीएड पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश अधिसूचना यूजीसी-डीईबी दिशानिर्देशों के अनुसार बाद में जारी की जाएगी। यहां शिक्षा, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, उर्दू सहित कई स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम उपलब्ध हैं।
इसमें पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी शामिल हैं। एमबीए, एमए एचआरएम, एमए भूगोल, एमए इस्लामिक स्टडीज जैसे कुछ कार्यक्रम केवल ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 2024 में प्रवेश के लिए समय पर आवेदन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’