JKPSC CCE Prelims Answer Key 2024: जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स आंसर की jkpsc.nic.in पर जारी, दर्ज कराएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | February 25, 2025 | 10:34 AM IST | 2 mins read
जेकेपीएससी सीसीई आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 (CCE 2024) की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेकेपीएससी सीसीई 2024 प्रीलिम्स आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। कैंडिडेट आवश्यक शुल्क भुगतान के साथ 27 फरवरी तक चुनौती दर्ज कर सकते हैं। जेकेपीएससी सीसीई आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग जेकेपीएससी सीसीई फाइनल आंसर की और जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। जेकेपीएससी सीसीई उत्तर कुंजी के साथ ही आयोग ने सामान्य अध्ययन (GS) पेपर 1 और पेपर 2 (CSAT) की सीरीज A के प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं।
Also read RPSC RAS 2024 Result: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स फाइनल आंसर की, मार्क्स rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी
प्रीलिम्स आंसर की आपत्ति विंडो बंद होने के बाद ही JKPSC द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। जेकेपीएससी सीसीई मेन एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद शुरू होंगे।
जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 2024 23 फरवरी, 2025 को दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JKPSC CCE Preliminary Exam 2024 Answer Key: कैसे आपत्ति दर्ज कराएं?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स आंसर की डाउनलोड करें। इसके बाद, आपत्ति दर्ज कराने वाले उत्तर का चयन करें। ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने के लिए सहायक दस्तावेज अपलोड करना होगा, साथ ही आवश्यक शुल्क भी जमा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार