JIPMAT City Intimation Slip 2025: जिपमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप exams.nta.ac.in पर जारी; परीक्षा 26 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 17, 2025 | 09:11 PM IST | 2 mins read
जिपमैट 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 17 अप्रैल को ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम - मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर जिपमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जिपमैट 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जिपमैट 2025 परीक्षा 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी। जीआईपीएमएटी 2025 का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा।
एनटीए नोटिस में कहा गया कि, “उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा शहर के आवंटन की अग्रिम सूचना एनटीए की वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को JIPMAT - 2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) की जांच करना आवश्यक है।”
Also read IGNOU June TEE 2025: इग्नू जून टीईई परीक्षा पंजीकरण की लास्ट की डेट 28 अप्रैल तक बढ़ी
जिपमैट 2025 परीक्षा भारत भर में और भारत के बाहर लगभग 65 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बोधगया और आईआईएम जम्मू द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रस्तावित 5 वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जीआईपी एमएटी परीक्षा 2025 आयोजित की जाती है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को जिपमैट 2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-4075900 पर या ईमेल jipmat@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए जिपमैट की वेबसाइट पर विजिट करें।
JIPMAT 2025 City Intimation Slip: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जीआईपीएमएटी 2025 सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, जिपमैट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड लिक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- JIPMAT 2025 शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
अगली खबर
]DU Media Studio: डीयू में मल्टीमीडिया स्टूडियो का वीसी ने किया उद्घाटन, हिंदी विभाग शुरू करेगा एमए जर्नलिज्म
दिल्ली विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर का मल्टीमीडिया स्टूडियो मल्टीमीडिया सामग्री के निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए उन्नत तकनीक और उपकरणों से सुसज्जित एक अत्याधुनिक स्टूडियो है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा