JIPMAT Answer Key 2026: जिपमैट प्रोविजनल आंसर-की exams.nta.nic.in/jipmat पर जारी, कल तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | June 11, 2026 | 09:06 AM IST | 2 mins read
जिपमैट 2026 आंसर-की चैलेंज विंडो ओपन कर दी गई है और उम्मीदवार कल रात 10 बजे तक अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (जिपमैट) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat पर लॉग इन करके अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकते हैं। जिपमैट 2026 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार अब अपनी आंसर शीट से मिलान करके अपने अनुमानित स्कोर का पता लगा सकते हैं। एनटीए ने उम्मीदवारों को किसी भी गलती या विसंगति की स्थिति में जिपमैट 2026 आंसर की को चुनौती देने की सुविधा दी है।
आंसर-की चैलेंज विंडो ओपन कर दी गई है और उम्मीदवार कल रात 10 बजे तक अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं। चुनौती के लिए शुल्क ₹200 प्रति प्रश्न है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
JIPMAT Answer Key 2026: जिपमैट आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
चुनौती के साथ सहायक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां लॉगिन सेक्शन में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है। चैलेंज स्वीकार करने के बाद विशेषज्ञ समिति द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।
JIPMAT Answer Key 2026: जिपमैट आंसर-की कैसे चैलेंज करें?
उम्मीदवार जिपमैट उत्तर कुंजी 2026 को चुनौती देने के लिए नीचे दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat पर जाएं।
- होमपेज पर, जिपमैट आंसर-की चैलेंज विडो लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ‘उत्तर कुंजी देखें/चुनौती दें’ बटन पर क्लिक करें।
- विकल्पों पर क्लिक करें और चुनौती शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
बता दें कि जिपमैट 2026 शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बोधगया और IIM जम्मू में प्रबंधन में 5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है।
अगली खबर
]NEET 2026: नीट पुनर्परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम, स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने दिया आश्वासन
इसके बाद, नीट पुनर्परीक्षा कराने के मामले पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मामलों की संसदीय समिति ने दोनों मंत्रालयों के सचिवों को तलब किया था। समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के शीर्ष अधिकारियों को भी तलब किया था।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल