Trusted Source Image

Jharkhand NEET UG Counselling 2025: झारखंड नीट यूजी स्ट्रे राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग डेट

Saurabh Pandey | November 27, 2025 | 05:34 PM IST | 1 min read

झारखंड नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन 28 नवंबर को किया जाएगा। रिक्त सीट मैट्रिक्स भी 28 नवंबर को ही जारी की जाएगी।

राज्य काउंसलिंग संचालन प्राधिकरण पर राज्य कोटा काउंसलिंग के माध्यम से 85% सीटों पर प्रवेश की जिम्मेदार होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
राज्य काउंसलिंग संचालन प्राधिकरण पर राज्य कोटा काउंसलिंग के माध्यम से 85% सीटों पर प्रवेश की जिम्मेदार होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से संशोधित शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों/संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों यानी एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस में रिक्त राज्य कोटा सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का स्ट्रे राउंड फिर से शुरू हो गया है।

झारखंड नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन 28 नवंबर को किया जाएगा। रिक्त सीट मैट्रिक्स भी 28 नवंबर को ही जारी की जाएगी।

Jharkhand NEET UG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग डेट

झारखंड नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार सीट आवंटन के लिए 28 से 29 नवंबर तक विकल्प भर सकते हैं। यदि आवश्यक हो तो भरे हुए विकल्पों में 30 नवंबर तक संपादन कर सकते हैं।

Jharkhand NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन लेटर

झारखंड नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक सीट आवंटन लेटर 1 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, रैंक, श्रेणी, आवंटित संस्थान और पाठ्यक्रम का विवरण शामिल है। रिपोर्टिंग और शुल्क भुगतान से पहले अपनी सीट सत्यापित करने के लिए इसका उपयोग करें।

Also read Bihar NEET PG Counselling 2025: बिहार नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, 28 नवंबर से करें रिपोर्ट

Jharkhand NEET UG Counselling 2025: दस्तावेज सत्यापन

सीट आवंटित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया 2 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच होगी। राज्य में 9 से ज्यादा मेडिकल लगभग 4 डेंटल कॉलेज मौजूद हैं, इसलिए राज्य काउंसलिंग के जरिए लगभग 1005 मेडिकल और 363 डेंटल सीटें भरी जानी हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications