Jharkhand NEET PG Counselling 2025: झारखंड नीट पीजी राउंड 3 शेड्यूल जारी, शुल्क, सिक्योरिटी डिपॉजिट जानें

Saurabh Pandey | January 17, 2026 | 12:07 PM IST | 2 mins read

यदि उम्मीदवारों ने वैलिड प्रवेश ले लिया है और काउंसलिंग के किसी भी चरण के बाद कोई सीट आवंटित नहीं की जाती है, तो सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी।

यदि काउंसलिंग के दूसरे और अगले राउंड में सीट आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लिया जाता है तो सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने NEET PG 2025 के तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत कट-ऑफ को कम कर दिया है।

नीट पीजी 2025 परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों से राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। यह आवेदन राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर स्नातकोत्तर स्तर के मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करने के लिए किए जा रहे हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन पत्र भरें और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर 27 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक पूरी कर सकते हैं।

दूसरे राउंड की काउंसलिंग की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में पहले से नामांकित उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। काउंसलिंग चिकित्सा परामर्श समिति (MCC), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग विवरण
काउंसलिंग तिथि
ऑनलाइन फॉर्म भरना और दस्तावेज अपलोड करना
27 जनवरी से 29 जनवरी 2026
तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि
30 जनवरी 2026
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर आपत्ति दर्ज करना (ई-मेल: controller.jceceb@gmail.com के माध्यम से)
1 फरवरी 2026
तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अंतिम (Final) मेरिट लिस्ट का प्रकाशन
2 फरवरी 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और चॉइस फिलिंग
3 फरवरी से 5 फरवरी 2026
सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि
7 फरवरी 2026
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्रों का सत्यापन और नामांकन
8 फरवरी से 13 फरवरी 2026

Jharkhand NEET PG Counselling: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क राशि
सामान्य (General) / ईडब्ल्यूएस/ बीसी-I / बीसी-II
1000 रुपये
एससी /एसटी / सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी
500 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थी
निःशुल्क

Also read FMGE December 2025 Admit Card: एफएमजीई दिसंबर एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, परीक्षा 17 जनवरी को

Jharkhand NEET PG Counselling: सिक्योरिटी डिपॉजिट

संस्थान का प्रकार
श्रेणी / कॉलेज
सुरक्षा राशि
सरकारी (GOVERNMENT)
अनारक्षित (UR) / ईडब्ल्यूएस
30,000 रुपये

एससी /एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी
15,000 रुपये
निजी (Private)
मेडिकल कॉलेज (Medical College)
2,00,000 रुपये

डेंटल कॉलेज (Dental College)
1,00,000 रुपये
दोनों (सरकारी और निजी)
मेडिकल कॉलेज (Medical College)
2,00,000 रुपये

डेंटल कॉलेज (Dental College)
1,00,000 रुपये
स्ट्रे / मॉप-अप राउंड
सभी के लिए
50,000 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]