Jharkhand NEET PG Counselling 2025: झारखंड नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | November 29, 2025 | 01:53 PM IST | 2 mins read
झारखंड नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 दिसंबर तक आवंटित संस्थान में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग करनी होगी।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से झारखंड नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के प्रथम चरण में सीट आवंटित उम्मीदवार 3 दिसंबर तक अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2025 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।
राउंड 1 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को पीजी मेडिकल प्रोग्राम में प्रवेश की पुष्टि के लिए 3 दिसंबर तक आवंटित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। झारखंड नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 1 में कुल 99 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं।
Jharkhand NEET PG 2025 Seat Allotment: डाउनलोड करें
उम्मीदवार झारखंड नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘डाउनलोड’ टैब पर क्लिक करें।
- राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
- कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर जांचें व डाउनलोड करें।
झारखंड नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, आवंटित संस्थान, आवंटित कोर्स, जेंडर, कैटेगरी और जन्म तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Jharkhand NEET PG 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे जांच सकते हैं:
- नीट पीजी स्कोर कार्ड
- नीट पीजी एडमिट कार्ड
- एमबीबीएस प्रमाणपत्र
- एमबीबीएस परीक्षाओं की मार्कशीट व डिग्री
- चिकित्सा पंजीकरण प्रमाणपत्र
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र
- मूल फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- आयु के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र की प्रति
- ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण प्रमाणपत्र की प्रति
- राज्य सरकार से प्रायोजन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज की फोटो (आदि)
- कार्यरत उम्मीदवारों के लिए एनओसी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार