Santosh Kumar | December 12, 2024 | 11:52 AM IST | 2 mins read
झारखंड नीट पीजी राउंड 2 के लिए फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। मेरिट सूची 16 दिसंबर को जारी की जाएगी।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download now
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने एमडी/ एमएस/डिप्लोमा और डीएनबी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। झारखंड नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 दिसंबर को जारी होगा।
झारखंड नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। झारखंड नीट पीजी 2024 राउंड 2 की मेरिट सूची 16 दिसंबर को जारी की जाएगी।
झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 17 दिसंबर से शुरू होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, झारखंड नीट पीजी 2024 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर है।
झारखंड नीट पीजी 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि भी 19 दिसंबर है। अभ्यर्थियों को 20 दिसंबर को अपनी च्वाइस एडिट करने का मौका भी मिलेगा। इसके बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 28 दिसंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 4 चरणों में हो रही है - राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड।
उम्मीदवार झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज का विवरण नीचे देख सकते हैं-
नीट यूजी 2025 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल हैं। क्या इसमें कोई बदलाव हो सकता है? एनटीए ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया या अटेम्प्ट लिमिट में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Santosh Kumar