JTET Admit Card 2026: झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in पर जारी, 1 नवंबर को होगी परीक्षा
Santosh Kumar | October 15, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
जेटीईटी 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, पाली का समय, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए यह एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है और इसे डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
जेटीईटी परीक्षा 1 नवंबर को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी: अपर प्राइमरी स्तर की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और प्राइमरी स्तर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
JTET Admit Card 2026: झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- 'जेटीईटी एडमिट कार्ड 2026' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर तथा जन्म तिथि दर्ज करें।
- विवरण सत्यापित होने के बाद, हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड टेट परीक्षा संबंधी निर्देश
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, पाली का समय, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें; यदि कोई त्रुटि हो, तो तुरंत झारखंड बोर्ड से तुरंत संपर्क करें।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाएं; परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और स्मार्टवॉच जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाना मना है। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यह परीक्षा शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए होती है।
अगली खबर
]UKPSC Lecturer Answer Key 2026: यूकेपीएससी लेक्चरर आंसर-की पीडीएफ भौतिकी, कृषि व गणित विषयों के लिए जारी
उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विषय-वार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। ये आंसर-की पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए उपलब्ध हैं और इनमें सभी प्रश्न-पत्र सीरीज- ए, बी, सी और डी शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार