JPSC CSE Prelims City Slip 2026: जेपीएससी सीएसई सिटी इंटिमेशन स्लिप jpsc.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Santosh Kumar | April 8, 2026 | 05:11 PM IST | 2 mins read
जेपीएससी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2026 की प्रीलिम्स के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जेपीएससी सिटी स्लिप आज आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अब अपना आवंटित परीक्षा शहर और जिले की जानकारी देख सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा केंद्र की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है, हालांकि यह एडमिट कार्ड नहीं है।
जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-I (सामान्य अध्ययन-I) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, और पेपर-II (सामान्य अध्ययन-II) दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
JPSC Admit Card Date 2026: जेपीएससी एडमिट कार्ड रिलीज डेट
परीक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में ऑफलाइन मोड में होगी। जेपीएससी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
इस स्लिप में परीक्षा शहर, जिले और अन्य बुनियादी जानकारी का विवरण होता है, जिससे उम्मीदवार पहले से ही यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकें। जेपीएसई सीएसई एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) 14 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
JPSC CSE Prelims City Slip 2026: सिटी स्लिप कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेपीएससी सीएसई सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'One Time Registration (OTR)' लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर / ओटीआर नंबर और पासवर्ड डालें।
- जेपीएससी सीएसई सिटी इंटिमेशन स्लिप सेक्शन में जाएं।
- डिटेल्स चेक और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
JPSC CSE Exam City Slip 2026: कुल 103 रिक्तियां भरी जाएंगी
जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड में रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का सटीक पता, समय-सारिणी और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जेपीएससी सीएसई 2026 के माध्यम से कुल 103 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें झारखंड प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और अन्य सेवाएं शामिल हैं। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में उत्तीर्ण होंगे, वे सीएसई मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]UPSC CDS 2 Final Result 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट संशोधित, उम्मीदवारों की रैंकिंग में बदलाव
यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट की संशोधित मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। यह संशोधन पहले घोषित परिणाम के संबंध में कुछ त्रुटियों या दावों के आधार पर किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार