Jharkhand Election 2024: झारखंड में खुलेंगे 5000 मॉडल स्कूल, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ऐलान
Santosh Kumar | October 2, 2024 | 01:53 PM IST | 1 min read
सोरेन ने सोमवार को धनबाद के बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का चुनाव आयोग ने अभी ऐलान नहीं किया है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। सीएम ने ऐलान किया है कि राज्य में जल्द ही 5,000 मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने 48 करोड़ रुपये की योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और 178 करोड़ रुपये की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया।
सीएम ने कहा कि इससे पहले 80 मॉडल स्कूल खोले जा चुके हैं, जिनमें शिक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। सोरेन ने सोमवार को धनबाद के बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
सीएम सोरेन ने कहा कि अगर हम योजनाओं की गिनती करने लगेंगे तो बहुत समय लग जाएगा। राज्य सरकार अब युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें न सिर्फ अपने राज्य में बल्कि विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रही है।
24 जिलों में आवासीय विद्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। साथ ही झारखंड को विकसित राज्यों की सूची में शामिल करना है। इस अवसर पर झरिया की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाया चित्र भेंट किया।
सीएम सोरेन ने यह भी घोषणा की कि श्रम विभाग जल्द ही राज्य के सभी 24 जिलों में आवासीय विद्यालय खोलेगा। इन विद्यालयों में गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। बता दें कि राज्य में सात सौ करोड़ की लागत से जगन्नाथ महतो मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल