JEECUP 2024: जीकप काउंसलिंग राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम jeecup.admissions.nic.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 9, 2024 | 09:19 AM IST | 2 mins read
यूजीजेईई राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने जीकप काउंसलिंग राउंड 6 (JEECUP Counselling Round 6) के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। यूपीजेईई काउंसलिंग प्रक्रिया के राउंड 6 में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं।
राउंड 6 काउंसलिंग के लिए जेईईसीयूपी 2024 शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 9 सितंबर से 11 सितंबर तक सीट स्वीकृति और काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा। इस विंडो के दौरान उम्मीदवारों को जिला सहायता केंद्रों पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी करवाना होगा।
जीकप राउंड 6 काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी स्वीकृत सीट से 11 सितंबर को अपना नाम वापस ले सकेंगे। आवंटित संस्थानों में शेष शिक्षण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर से 15 सितंबर 2024 है। एआईसीटीई कैलेंडर के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है।
काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश का यह चरण फार्मेसी पाठ्यक्रमों को छोड़कर इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
जेईईसीयूपी (JEECUP) उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हर साल यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। यूपी जेईई पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
UPJEE Round 6 Allotment Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालनक करके आसानी से यूजीजेईई राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए राउंड 6 आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- विवरण जमा करें और प्रवेश के छठे दौर के लिए आवंटन परिणाम की जांच करें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल