JEECUP 2026 Exam Date: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा तिथि घोषित, 15 जनवरी से करें पंजीकरण; प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 8, 2026 | 10:36 AM IST | 1 min read
जीकप 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर सक्रिय किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथि इंजीनियरिंग और फार्मा के लिए घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जीकप 2026 प्रवेश परीक्षा 15 मई से 22 मई, 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
जीकप 2026 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकेंगे। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी, कृषि, फैशन डिजाइन और अन्य पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 200 रुपये देना होगा।
यह परीक्षा विभिन्न पाठ्यक्रम समूहों जैसे A, B, C, D, E, F, G, H, I, L और K1 से K8 में आयोजित की जाती है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। पेपर में कुल 400 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम उपलब्ध कराया जाएगा।
जीकप 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद परिषद द्वारा उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराई जाएगी। जीकप 2026 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।
JEECUP 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया
जीकप 2026 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- जेईईसीयूई की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- JEECUP रजिस्ट्रेशनलिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें और ऑनलाइन माध्यम में शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार