JEECUP 2025 Answer Key: यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की आज होगी जारी, jeecup.admissions.nic.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | June 13, 2025 | 07:38 AM IST | 1 min read
जेईईसीयूपी परीक्षा 2025 में तीन खंड से प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें भौतिकी और रसायन विज्ञान (प्रत्येक में 25 प्रश्न) और गणित (50 प्रश्न) शामिल हैं।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जीकप) आज यानी 13 जून को यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर JEECUP 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। JEECUP 2025 उत्तर कुंजी एक रिस्पॉन्स शीट के रूप में जारी की जाएगी। जीकप रिजल्ट्स की घोषणा से पहले उम्मीदवार JEECUP 2025 उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
JEECUP Answer Key 2025: आंसर की आपत्ति शुल्क
जीकप आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 15 जून, 2025 तक आपत्ति दर्ज करने की अनुमति होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा प्राधिकरण सभी आपत्तियों की जांच कर अंतिम उत्तर कुंजी 2025 अपलोड करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर JEECUP परिणाम 2025 की घोषणा की जाएगी।
JEECUP 2025 Answer Key: जीकप आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- अब उत्तर कुंजी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
- उम्मीदवारों को अपने संबंधित ग्रुप चुनने होंगे।
- अब प्रश्नों के साथ JEECUP 2025 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Also read JEECUP 2025 Answer Key Live: जीकप यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की आज @jeecup.admissions.nic.in; जानें रिजल्ट डेट
JEECUP 2025 Result: जीकप रिजल्ट
परीक्षा प्राधिकरण 21 जून, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर JEECUP 2025 परिणाम घोषित करेगा। JEECUP 2025 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल