JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 15 जुलाई तक करें फीस का भुगतान
Santosh Kumar | July 13, 2025 | 09:09 AM IST | 2 mins read
यदि अभ्यर्थी फ्रीज विकल्प चुनता है तो उसे ₹3000 सीट स्वीकृति शुल्क तथा ₹250 काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कराने होंगे।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुनना होगा और 13 से 15 जुलाई, 2025 के बीच सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यदि अभ्यर्थी फ्रीज विकल्प चुनता है तो उसे ₹3000 सीट स्वीकृति शुल्क तथा ₹250 काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कराने होंगे। फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिले में स्थित हेल्प सेंटर पर जाना होगा।
JEECUP 2025 Counselling: दस्तावेज सत्यापन 14 से 16 जुलाई तक
इसके बाद, फ्रोजन उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 14 से 16 जुलाई, 2025 (शाम 6 बजे तक) जिला सहायता केंद्रों पर होगा। दूसरे दौर में सीट स्वीकार करने के बाद सीट वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2025 है।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके जीकप काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक 2025 काउंसलिंग के पहले 3 चरण केवल यूपी के अभ्यर्थियों के लिए हैं।
JEECUP Counselling 2025: जीकप राउंड 3 का शेड्यूल
जीकप राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 18 से 20 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 21 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 22 से 24 जुलाई तक सिक्योरिटी डिपॉजिट और काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।
इसके बाद सभी अभ्यर्थियों की सीटें स्वतः ही फ्रीज हो जाएंगी। जिनकी सीटें फ्रीज होंगी, उन्हें 22 से 25 जुलाई तक अपने जिले के हेल्प सेंटर पर जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी।
अगर कोई सीट वापस लेना चाहता है तो वह 26 जुलाई 2025 तक ऐसा कर सकता है। नए सत्र 2025-26 के लिए कक्षाएं 1 अगस्त 2025 से शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल