JEE Mains 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 करेक्शन विंडो 27, 28 फरवरी को रहेगी एक्टिव, एडिटेबल डिटेल्स जानें

Santosh Kumar | February 21, 2026 | 05:10 PM IST | 2 mins read

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में विभिन्न परीक्षा सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन 2026 आवेदन फॉर्म में कुछ ही ऑप्शन में करेक्शन की अनुमति है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की घोषणा कर दी है। जेईई मेन करेक्शन विंडो ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 27 से 28 फरवरी तक एक्टिव रहेगी। सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी तक जारी है। जिन रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के फॉर्म में कोई गलती हो गई है, वे करेक्शन प्रोसेस के दौरान उसे ठीक कर सकेंगे। जेईई फॉर्म में कुछ ही ऑप्शन में करेक्शन की अनुमति है।

जेईई मेन 2026 सेशन 2 का एग्जाम 2 से 9 अप्रैल, 2026 तक होगा। जेईई मेन सेशन 2 के कैंडिडेट अपनी सभी रजिस्टर्ड डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए वेबसाइट पर जाएं। अगर कोई गलती ठीक की जा सकती है, तो उसे ठीक कर लें।

तय समयसीमा के बाद, एनटीए किसी भी डिटेल्स में कोई करेक्शन एक्सेप्ट नहीं करेगा। एक्स्ट्रा फीस ऑनलाइन पे करनी होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सही की गई डिटेल्स के लिए पे की गई फीस किसी भी हालत में रिफंड नहीं की जाएगी।

JEE Mains 2026 Session 2: आवेदन डेट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी

कैंडिडेट 28 फरवरी (रात 11:50 बजे तक) तक करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद कोई करेक्शन नहीं किया जाएगा। एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे एनटीए से मिले सवालों के जवाब देख लें जो वेबसाइट पर FAQs के तौर पर उपलब्ध है। जेईई मेन 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कैंडिडेट्स jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

Also read JEE Main Toppers List 2026: जेईई मेन पेपर 1 में 100 परसेंटाइल पाने वाले सभी 12 कैंडिडेट पुरुष, कटऑफ जानें

JEE Mains Correction Window 2026: संपादन योग्य विवरण

नीचे दी गई टेबल में जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन के लिए संपादन योग्य विवरण देखें-

विवरण

संशोधन संबंधी प्रावधान

वे अभ्यर्थी जो सत्र 1 में पंजीकृत हैं तथा सत्र-2 के लिए अप्लाई किए हैं।

निम्न में संशोधन की अनुमति है:

i. कोर्स (पेपर)

ii. प्रश्न पत्र का माध्यम

iii. पात्रता का राज्य कोड

iv. उपलब्ध विकल्प अनुसार परीक्षा शहर

v. शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10वीं एवं 12वीं)

vi. लिंग

vii. श्रेणी

viii. शुल्क भुगतान (यदि लागू)

ix. पहचान विवरण (केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने आधार के अतिरिक्त अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है)

नोट: इन क्षेत्रों में संशोधन अतिरिक्त शुल्क (यदि कोई हो) के भुगतान के बाद ही मान्य होगा।

निम्न में संशोधन की अनुमति नहीं है:

i. मोबाइल नंबर

ii. ई-मेल पता

iii. पता (स्थायी एवं वर्तमान)

iv. आपातकालीन संपर्क विवरण

v. अपलोड की गई अभ्यर्थी की फोटो

नए अभ्यर्थी जिन्होंने सत्र 2 के लिए अप्लाई किया है।

इनमें से किसी भी एक फील्ड को बदलने की अनुमति होगी

i. अभ्यर्थी का नाम / पिता का नाम / माता का नाम

निम्न में संशोधन की अनुमति है:

i. शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10वीं एवं 12वीं)

ii. पात्रता का राज्य कोड

iii. जन्म तिथि

iv. लिंग

v. श्रेणी

vi. उप-श्रेणी / PwD (यदि UDID पोर्टल द्वारा सत्यापित नहीं)

vii. हस्ताक्षर

viii. पेपर

स्थायी एवं वर्तमान पते के आधार पर संशोधन:

i. परीक्षा शहर का चयन

ii. परीक्षा का माध्यम

पहचान विवरण में संशोधन:

i. आधार विवरण (केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने आधार के अतिरिक्त अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]