Santosh Kumar | February 8, 2025 | 06:00 PM IST | 5 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक कर सकेंगे।
Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.
Attempt Now
JEE Main Result 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) किसी भी समय जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर सकती है। पिछले रुझानों के अनुसार, एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार जेईई मेन रिजल्ट 2025 और जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
JEE Main 2026: April Session City Intimation Slip Link
JEE Main: Last 10 Year's Ques | Top 30 Most Repeated Questions
JEE Main Prep: High Scoring Chapters | Mock Test | Important Formulas
Don't Miss: Foreign Universities in India | College Predictor
जेईई मेन 2025 परीक्षा देश-विदेश में 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एनटीए रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ 2025 भी जारी करेगा। सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2025 आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगी।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को बीई, बीटेक (पेपर 1) और 30 जनवरी को बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए किया गया। जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है।
एनटीए जेईई मेन 2025 प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक कर सकेंगे।
इससे पहले, जेईई मेन 2025 प्रोविजनल आंसर की एनटीए द्वारा 4 फरवरी को जारी की गई। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनटीए जेईई मेन 2025 मार्किंग स्कीम की जांच कर सकते हैं-
जेईई मेन 2025 पेपर | जेईई मेन उत्तर | जेईई मेन 2025 मार्किंग स्कीम |
|---|---|---|
पेपर 1 (बीई, बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क, बीप्लानिंग) | सही जवाब | चार अंक (+4) |
गलत उत्तर | माइनस एक अंक (-1) | |
अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित | कोई अंक नहीं (0) |
जेईई मेन 2025 सेशन 2 1 से 8 अप्रैल तक निर्धारित है। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है। जो लोग केवल जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन विंडो बंद होने से पहले पंजीकरण करना होगा।
पात्रता मानदंड के अनुसार, जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है। अगर उम्मीदवार को परीक्षा से संबंधित कोई कन्फ्यूजन है, तो वह 011-40759000 पर कॉल कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है।
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ ही जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 भी जारी करेगा। उम्मीदवार जेईई मेन 2025 से जुड़े तमाम अपडेट के लिए jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
February 8, 2025 | 06:00 PM IST
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-
February 8, 2025 | 05:24 PM IST
दूसरे सत्र की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल के बीच होगी। जेईई मेन 2025 दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाता है - पेपर 1 (बीई / बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क और बीप्लानिंग)।
February 8, 2025 | 04:49 PM IST
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। उम्मीदवार जेईई मेन 2025 से जुड़े तमाम अपडेट के लिए jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
February 8, 2025 | 04:19 PM IST
पिछले साल, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, एडवांस्ड के लिए कट ऑफ 93.23 थी, जो 2023 में 90.77, 2022 में 88.4 और 2021 में 87.9 थी। सामान्य उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक क्रमशः 2020 और 2019 में 90.3 और 89.7 थे।
February 8, 2025 | 03:34 PM IST
इस साल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 91-95 के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि ओबीसी एनसीएल के लिए यह 77-83 के बीच रहने का अनुमान है। वहीं एससी के लिए यह 58-65 और एसटी के लिए 44-50 है।
February 8, 2025 | 03:31 PM IST
एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन्स में न्यूनतम अंक प्रत्येक श्रेणी और पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार न्यूनतम 112-115 अंकों के साथ एनआईटी दुर्गापुर में एडमिशन पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक, पात्रता
February 8, 2025 | 03:02 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कभी भी जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट जारी कर सकती है। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।
February 8, 2025 | 02:00 PM IST
जेईई मेन 2025 सेशन 2 1 से 8 अप्रैल तक निर्धारित है। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है। जो लोग केवल जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन विंडो बंद होने से पहले पंजीकरण करना होगा।
February 8, 2025 | 01:25 PM IST
जेईई मेन कटऑफ 2025 सभी एनआईटी के लिए अलग-अलग होंगे। एनआईटी वरंगल के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? ये जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: एनआईटी वरंगल के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? पात्रता मानदंड, कटऑफ जानें
February 8, 2025 | 12:57 PM IST
एनटीए की आधिकारिक सूचना के अनुसार, जेईई मेन 2025 रिजल्ट सेशन 1 12 फरवरी तक जारी किया जाएगा।
February 8, 2025 | 12:17 PM IST
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। जेईई मेन 2025 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
February 8, 2025 | 11:41 AM IST
जेईई मेन 2025 के लिए श्रेणीवार अपेक्षित जेईई मेन कटऑफ 2025 नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है-
श्रेणी | जेईई मेन कटऑफ 2024 |
|---|---|
सामान्य | 93.2362181 |
जनरल-पीडब्ल्यूडी | 0.0018700 |
ईडब्ल्यूएस | 81.3266412 |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 79.6757881 |
एससी | 60.0923182 |
एसटी | 46.6975840 |
February 8, 2025 | 11:20 AM IST
जेईई मेन 2025 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय है। छात्र जेईई मेन सत्र 2 के लिए पंजीकरण फॉर्म 25 फरवरी, 2025 तक रात 11:50 बजे तक भर सकते हैं।
February 8, 2025 | 10:47 AM IST
पिछले रुझानों के अनुसार, जेईई मेन फाइनल आंसर-की 2025 जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ जारी होने की उम्मीद है।
February 8, 2025 | 10:24 AM IST
जेईई मेन 2025 परीक्षा देश-विदेश में 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एनटीए रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ 2025 भी जारी करेगा। सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2025 आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगी।
February 8, 2025 | 10:24 AM IST
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। उम्मीदवार जेईई मेन 2025 से जुड़े तमाम अपडेट के लिए jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
February 8, 2025 | 10:23 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कभी भी जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट जारी कर सकती है। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।
एनआईटी दुर्गापुर, आईआईटी खड़गपुर और जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस लेख में एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसके जानकारी साझा की गई है।
Santosh Kumar