Trusted Source Image

JEE Main 2026: झारखंड में जेईई परीक्षा से पहले कंप्यूटर में ‘छेड़छाड़’ के मामले में जांच के आदेश, 3 गिरफ्तार

Press Trust of India | April 1, 2026 | 12:33 PM IST | 1 min read

रामगढ़ जिला प्रशासन ने 2 अप्रैल को होने वाली जेईई परीक्षा में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सेट में कथित छेड़छाड़ की जांच के आदेश दिए हैं।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2025–2021). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
शिकायत के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के एक कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
शिकायत के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के एक कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिला प्रशासन ने 2 अप्रैल को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सेट में कथित छेड़छाड़ की जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

यह कार्रवाई जिले के निजी संस्थान राधा गोविंद विश्वविद्यालय (आरजीयू) द्वारा रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जेईई परीक्षा से पहले कुछ लोगों द्वारा उसके कंप्यूटर सेट में छेड़छाड़ की गई।

JEE Mains 2026 Session 2: कंप्यूटर लैब में सिस्टम के साथ छेड़छाड़

रामगढ़ के उपायुक्त ने बताया कि जेईई परीक्षा केंद्रों में से एक आरजीयू की शिकायत के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के एक कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कंप्यूटर लैब में सिस्टम में हेरफेर करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि इनके साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। डीसी ने रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के नेतृत्व में इस मामले की जांच का आदेश दिया है और उनसे जल्द से जल्द जांच के निष्कर्ष प्रस्तुत करने को कहा है।''

Also readJEE Mains Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी, 2 अप्रैल से एग्जाम

घटना 29 मार्च की है, जब विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी ने कंप्यूटर लैब में संदिग्ध गतिविधियों को देखा। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर, आरोपी ने परीक्षा आयोजित करने वाली अधिकृत कंपनी के तकनीकी कर्मचारी होने का दावा किया।

रामगढ़ थाने के प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने 29 मार्च की शाम को दिनेश कुमार महतो, सूरज कुमार सिंह और शाकिर अंसारी नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications