JEE Main 2026: एनआईटी त्रिची के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? संभावित कट-ऑफ पर्सेंटाइल, फीस, पात्रता जानें
Saurabh Pandey | April 12, 2026 | 04:35 PM IST | 2 mins read
पिछले कुछ वर्षों (2022-2025) के आंकड़ों को देखें तो कंप्यूटर साइंस (CSE) के लिए सामान्य वर्ग की क्लोजिंग रैंक हमेशा 1500 के अंदर रही है। इस रैंक को हासिल करने के लिए 99.8+ पर्सेंटाइल की आवश्यकता होती है, जो लगभग 230-250 अंकों पर ही आती है।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 के दूसरे सत्र की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है। एनटीए ने परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए आंसर की भी जारी कर दी है, जबकि रिजल्ट 20 अप्रैल तक जारी किए जाने की संभावना है। जेईई मेन परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश लेना हर विद्यार्थी का लक्ष्य होता है। आज हम बात कर रहे हैं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली के बारे में...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy) भारत के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है, इसलिए यहां प्रवेश के लिए काफी अच्छे अंकों की आवश्यकता होती है। एनआईटी त्रिची में किसी भी ब्रांच में प्रवेश पाने के लिए सामान्य वर्ग के छात्र को कम से कम 98 पर्सेंटाइल (160+ अंक) का लक्ष्य रखना चाहिए।
NIT Trichy Cutoff 2026: संभावित कट-ऑफ
|
ब्रांच
|
सुरक्षित रैंक (AIR)
|
आवश्यक संभावित अंक (300 में से)
|
आवश्यक पर्सेंटाइल
|
|
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)
|
1,000 – 1,500
|
230 – 250+
|
99.8+
|
|
इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE)
|
3,500 – 4,500
|
200 – 215
|
99.5+
|
|
इलेक्ट्रिकल (EEE)
|
6,000 – 8,000
|
185 – 195
|
99.2+
|
|
मकैनिकल इंजीनियरिंग
|
10,000 – 15,000
|
170 – 180
|
98.8+
|
|
सिविल, अन्य कोर ब्रान्चेज
|
20,000 – 25,000
|
155 – 165
|
98.0+
|
NIT Trichy Cut Off 2026: पिछले 3-4 वर्षों का ट्रेंड
पिछले कुछ वर्षों (2022-2025) के आंकड़ों को देखें तो कंप्यूटर साइंस (CSE) के लिए सामान्य वर्ग की क्लोजिंग रैंक हमेशा 1500 के अंदर रही है। इस रैंक को हासिल करने के लिए 99.8+ पर्सेंटाइल की आवश्यकता होती है, जो लगभग 230-250 अंकों पर ही आती है।
JEE Main 2026: मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल
जेईई मेन में हर साल छात्रों की संख्या बढ़ रही है। प्रतियोगिता बढ़ने के कारण अब 99 पर्सेंटाइल लाने के लिए भी कम से कम 180-190 अंकों की जरूरत पड़ती है। अगर पेपर आसान आता है, तो यही स्कोर बढ़कर 200-210 भी हो सकता है।
NIT Trichy Cut Off 2026: कटऑफ फैक्टर
- जेईई मेन परीक्षा का कठिनाई स्तर
- आवेदकों की संख्या
- सीट मैट्रिक्स में परिवर्तन
- सबसे लोकप्रिय शाखा (सीएसई > ईसीई > ईईई मैकेनिकल)
- कैटेगरीज और जेंडर कोटा
NIT Trichy Fees 2026: पाठ्यक्रम शुल्क
- सेमेस्टर शुल्क - 62500 रुपये (प्रति सेमेस्टर)
- कुल वार्षिक शुल्क - 27750 रुपये
- कुल एकमुश्त शुल्क - 35300 रुपये
- कुल - 1,25,550 रुपये
NIT Trichy Cutoff 2026 JoSAA: जोसा काउंसलिंग
एनआईटी त्रिची का जेईई मेन 2026 कटऑफ JoSAA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। यह कटऑफ जोसा काउंसलिंग के सभी छह राउंड के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। जेईई मेन एनआईटी त्रिची का कटऑफ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में उपलब्ध होगा।
एनआईटी त्रिची का कटऑफ जेईई मेन में प्राप्त रैंक पर आधारित होगा। JEE Main 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार संस्थान में प्रवेश के लिए JoSAA 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। एनआईटी त्रिची में बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश जोसा काउंसलिंग के माध्यम से होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार