JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा केंद्र में बदलाव, एनटीए ने की यूएई के शारजाह के लिए नए एग्जाम सेंटर की घोषणा
Santosh Kumar | January 20, 2025 | 10:52 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सत्र 1 के अपडेट किए गए परीक्षा केंद्र को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा केंद्र को लेकर अहम सूचना जारी की है। एनटीए ने परीक्षा से 2 दिन पहले यूएई के शारजाह में परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है और नए परीक्षा केंद्र की जानकारी साझा की है। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
एनटीए देशभर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में जेईई मेन 2025 सत्र-1 परीक्षा आयोजित करेगा। 22, 23 और 24 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्र
उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सत्र 1 के अपडेट किए गए परीक्षा केंद्र को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। एनटीए ने अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है।"
जेईई मेन परीक्षा केंद्रों की सूची में बहरीन, इंडोनेशिया, कुवैत, मलेशिया, जर्मनी, नाइजीरिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, यूएई - अबू धाबी, यूएई - शारजाह और वाशिंगटन डीसी सहित नए परीक्षा शहर शामिल हैं।
|
केंद्र संख्या |
पुराने केंद्र का विवरण |
नए केन्द्र का विवरण |
|---|---|---|
|
ZZ1401 |
स्कॉलर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, 902-903 बेलरेशीड टॉवर, 1, एनएमसी हेल्थकेयर बिल्डिंग, बुहैरा कॉर्निश, शारजाह, शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात, 4472 |
स्कॉलर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, 1501-1502, द फर्स्ट टॉवर, अलखान स्ट्रीट, अल मजाज़-3, शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात, पिनकोड-50001 |
JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा तिथि, समय
एनटीए ने इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा शहरों की संख्या 300 से घटाकर 284 कर दी है। बीई/बीटेक के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा पेपर 1 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन 2025 पेपर 1 के लिए परीक्षा दो पालियों में (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) और पेपर 2 के लिए एक ही पाली (दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक) आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी