Saurabh Pandey | January 21, 2025 | 11:31 AM IST | 3 mins read
एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। जेईई मेन 2025 परीक्षा सिटी स्लिप बीआर्क, बीप्लान और बीटेक उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार की परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर के विवरण की जानकारी शामिल है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा कल यानी 22 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली है। इस वर्ष लगभग 13.8 लाख छात्रों ने जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। जेईई मेन 2025 परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बीई/बीटेक) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं पेपर 2ए (बी.आर्क), पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) 30 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
संशोधित जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दोनों पेपरों के सेक्शन बी में कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। जेईई मेन्स में दो पेपर शामिल हैं - बीई और बीटेक कार्यक्रमों के लिए पेपर 1 और बीआर्क और बीप्लानिंग कार्यक्रमों के लिए पेपर 2। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित पर कुल 300 अंकों के 75 प्रश्न होंगे।
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि किसी भी गलत विकल्प के लिए (-1) नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिन्हित किए जाने पर कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो चार अंक (+4) केवल उन लोगों को दिए जाएंगे, जिन्होंने सही विकल्पों में से किसी एक को चिह्नित किया है। यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो प्रश्न का प्रयास करने वाले सभी लोगों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे।
एनटीए ने 22, 23 और 24 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को होनी है उनके एडमिट कार्ड भी उचित समय पर जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि डाउनलोड करते समय प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड और बारकोड उपलब्ध हो।
सभी उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो आईडी और एडमिट कार्ड में उल्लिखित फोटो पहचान पत्र लाना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र में उल्लिखित विषय-विशिष्ट निर्देशों और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मुख्य) 2025 सत्र 1 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.nic.in पर ई-मेल कर सकता है।