Trusted Source Image

JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका, सेशन 1 का रिजल्ट जल्द

Santosh Kumar | February 6, 2025 | 10:24 AM IST | 2 mins read

एनटीए द्वारा जेईई मेन्स 2025 आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा आज रात 11:50 बजे तक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद एनटीए कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद एनटीए कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 6 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 1 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर देगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे और प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए जेईई मेन आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जेईई मेन आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद एनटीए कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

जेईई मेन 2025 की फाइनल आंसर-की भी रिजल्ट के साथ जारी होने की उम्मीद है। एनटीए द्वारा जेईई मेन्स 2025 आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा आज रात 11:50 बजे तक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

JEE Main Answer Key 2025: 618 केंद्रों पर हुई परीक्षा

उम्मीदवार चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का भुगतान करके जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रोसेसिंग फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बिना औचित्य/साक्ष्य के दायर की गई चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यदि उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत की गई चुनौतियां सही पाई जाती हैं, तो जेईई मेन आंसर-की को संशोधित किया जाएगा।

जेईई मेन 2025 परीक्षा देश-विदेश में 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एनटीए रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ 2025 भी जारी करेगा। सत्र 2 के लिए जेईई मेन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगी।

Also readJEE Main 2025 Result Live: जेईई मेन सत्र 1 आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो आज होगी बंद, रिजल्ट जल्द, जानें अपडेट

JEE Mains Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट कब जारी होगा?

एनटीए 12 फरवरी तक जेईई मेन का रिजल्ट घोषित करेगा। घोषणा के बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन रिजल्ट लिंक सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।

संशोधित जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, जेईई मेन 2025 परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। एनटीए जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र 22, 23, 24, 28 और 29 और 30 जनवरी को आयोजित किया गया।

उम्मीदवार जेईई मेन्स 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी का उपयोग करके संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications