JEE Main 2024 Session 2 Final Answer Key: जेईई मेन 2024 सत्र 2 अंतिम उत्तर कुंजी jeemain.nta.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | April 22, 2024 | 08:07 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन अप्रैल सत्र 2024 परीक्षा के लिए पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक दो पालियों में किया गया था।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 अप्रैल को बीई, बीटेक पेपर के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) सत्र 2 की अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की 2024 देख सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
इससे पहले उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2024 प्रोविजनल आंसर की 12 अप्रैल को जारी की गई थी। जेईई मेन 2024 प्रीलिम्स आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को 14 अप्रैल तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी की है।
जेईई मेन अप्रैल सत्र 2024 की परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस साल, पेपर-1 (बीई/बीटेक) का आयोजन 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल और पेपर-2 का आयोजन 12 अप्रैल को दो पालियों में किया गया था। पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read JEE Main Result 2024 Live: जेईई मेन अप्रैल 2024 फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द, डायरेक्ट लिंक
जेईई मेन परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। उम्मीदवार जेईई मेन फाइनल आंसर की के आधार पर अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र-2 के लिए 12.75 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।
JEE Main 2024 Session 2 Final Answer Key: डाउनलोड करें
जेईई मेन 2024 सेशन 2 फाइनल आंसर की निम्नलिखित चरणों का पालन कर उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEE (Main) - 2024: SESSION - 2 FINAL ANSWER KEY OF B.E. / B.Tech लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, जेईई मेन 2024 सत्र 2 फाइनल आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट इसे जांचें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बता दें कि, जेईई मेन के शीर्ष 2.5 लाख रैंक वाले उम्मीदवार ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस में शामिल हो सकेंगे। जेईई एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]UP Board 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स लिस्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में एक या दो विषय में फेल छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। दो से अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों को यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण माना जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच