Santosh Kumar | April 3, 2024 | 09:20 AM IST | 3 mins read
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 परीक्षा एनटीए द्वारा 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह की पाली में 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 बीई, बीटेक परीक्षा कल यानी 4 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र एनटीए द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। एनटीए ने फिलहाल 4, 5 और 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देश भर के 319 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बीई, बीटेक के लिए परीक्षा एनटीए द्वारा 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह की पाली में 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
JEE Main 2024 Session 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जेईई मेन 2024 सत्र 2 के पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षा आखिरी दिन यानी 12 अप्रैल को होगी, परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।
एनटीए ने JEE Main 2024 Session 2 Paper 1 के लिए परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश पहले ही उम्मीदवारों के साथ एडमिट कार्ड के माध्यम से साझा कर दिए हैं, उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों को समझ सकते हैं-
Also readJEE Main 2024 Exam Session 2 LIVE: जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट एंड टाइम, गाइडलाइंस
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 बीई, बीटेक परीक्षा के लिए ड्रेस कोड के बारे में नीचे बिंदु के माध्यम से बताया गया है-
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।