JEE Advanced AAT 2026 Registration: जेईई एडवांस्ड एएटी रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे तक, परीक्षा 4 जून को होगी
Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 08:41 AM IST | 2 mins read
एएटी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए जेईई एडवांस्ड पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा आज ऑर्किटेक्टर एप्टीट्यूट टेस्ट (AAT) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से 2 जून को शाम 5:00 बजे तक जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, वही जेईई एएटी 2026 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। यह परीक्षा विशेष रूप से आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की और आईआईटी (BHU) वाराणसी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। ऑर्किटेक्टर एप्टीट्यूट टेस्ट 2026 के लिए कोई अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा।
परीक्षार्थियों को अपने साथ ड्राइंग और रंग भरने की सामग्री भी लानी होगी, क्योंकि परीक्षा के दौरान इनकी आवश्यकता होगी। बीआर्क (BArch) कार्यक्रमों में प्रवेश केवल एएटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा। सीट आवंटन जेईई एडवांस्ड 2026 में प्राप्त श्रेणीवार अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर होगा।
एएटी 2026 रिजल्ट 7 जून को जारी किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जून को सुबह 10:00 बजे शुरू है। आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट की घोषणा भी 1 जून को की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JEE Advanced AAT Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- आवेदन पोर्टल https://cportal.jeeadv.ac.in/ पर जाएं।
- जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।
- फिर, एएटी 2026 का चयन करें और परीक्षा केंद्र चुनें।
- आवेदन पत्र जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार