JEE Advanced 2026 Registration: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फॉरेन नेशनल्स और ओसीआई/पीआईओ कैंडिडेट्स के लिए शुरू
Santosh Kumar | April 6, 2026 | 09:12 PM IST | 2 mins read
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2026 आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए विदेशी नागरिकों (फॉरेन नेशनल्स) और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) और पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) (एफ) कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
फॉरेन नेशनल्स और ओसीआई/पीआईओ (एफ) श्रेणी के उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। वे सीधे जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मई है, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई है। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
JEE Advanced 2026 Registration: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फीस
भारत में परीक्षा केंद्रों के लिए, विदेशी नागरिकों और ओसीआई/पीआईओ उम्मीदवारों हेतु जेईई एडवांस्ड पंजीकरण शुल्क सार्क देशों में रहने वालों के लिए यूएसडी 100, और गैर-सार्क देशों में रहने वालों के लिए यूएसडी 200 है।
विदेशों में परीक्षा केंद्रों के लिए पंजीकरण शुल्क, सार्क देशों में रहने वाले ओसीआई/पीआईओ उम्मीदवारों के लिए यूएसडी 200 और गैर-सार्क देशों में रहने वालों के लिए यूएसडी 300 है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
JEE Advanced 2026 Exam Date: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को
ओसीआई/पीआईओ को 3 समूहों में वर्गीकृत किया गया है। जिन लोगों ने 4 मार्च, 2021 के बाद ओसीआई/पीआईओ कार्ड प्राप्त किए हैं या मौजूदा कार्डधारक जो 'विदेशी' श्रेणी का विकल्प चुनते हैं वे 'विदेशी सुपरन्यूमरेरी' सीटों के लिए पात्र होंगे।
सुपरन्यूमरेरी सीटें प्रत्येक आईआईटी में उपलब्ध कुल सीटों के अधिकतम 10% तक सीमित हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे, जिनमें से प्रत्येक पेपर तीन घंटे की अवधि का होगा।
JEE Advanced 2026: भारतीय छात्रों के लिए 23 अप्रैल से आवेदन
भारतीय उम्मीदवारों (और ओसीआई/पीआईओ(I) उम्मीदवारों) के लिए पंजीकरण 23 अप्रैल से शुरू होगा; यह विंडो उन उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी जो जेईई मेन 2026 परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख योग्य उम्मीदवारों में शामिल हैं।
उम्मीदवार पंजीकरण करने से पहले आधिकारिक सूचना विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें। जेईई एडवांस्ड 2026 सूचना विवरणिका में पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार