Santosh Kumar | March 31, 2025 | 06:19 PM IST | 2 mins read
आईआईटी कानपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रजिस्ट्रेशन के संबंध में अभ्यर्थियों के साथ जानकारी साझा की है।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विदेशी उम्मीदवारों के लिए 7 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस दौरान ऑनलाइन आवेदन में विदेशी, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) और पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
आईआईटी कानपुर ने अपने आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ जानकारी साझा की है। इसके अनुसार इन अभ्यर्थियों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2025 तक जारी रहेगी।
छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए उपस्थित होने से पहले जेईई मेन पास करना होगा। केवल शीर्ष 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं। संस्थान ने हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2025 की इंफॉर्मेशन ब्रोशर हिंदी में जारी की है।
आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2025 के एडमिट कार्ड 10 मई को जारी किए जाएंगे और परिणाम 18 जून को घोषित किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 1,600 रुपये, अन्य के लिए 3,200 रुपये है।
विदेशी नागरिकों के लिए शुल्क: SAARC देशों के लिए 100 डॉलर, गैर-SAARC देशों के लिए 200 डॉलर। विदेश में परीक्षा देने वाले भारतीयों और SAARC नागरिकों के लिए शुल्क 150 डॉलर और गैर-SAARC देशों के लिए 250 डॉलर होगा।
एनटीए ने 2, 3 और 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar