Santosh Kumar | March 31, 2025 | 04:48 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को अपना बायोमेट्रिक रिकॉर्ड करने के लिए कम से कम एक घंटे पहले एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) के सत्र 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। बीई/बीटेक के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा पेपर 1 परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने 2, 3 और 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2025 पेपर 1 के लिए परीक्षा दो पालियों में (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) और पेपर 2 के लिए एक ही पाली (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन सेशन 2 बीआर्क/बी.प्लान की परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। जेईई मेन पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा तीन घंटे की होगी। जबकि पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए परीक्षा का समय 3 घंटे 30 मिनट रहेगा।
एनटीए जेईई मेन 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को शौचालय ब्रेक के बाद भी तलाशी और बायोमेट्रिक अटेंडेंस से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को डिजिलॉकर/एबीसी आईडी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों ने डिजिलॉकर/एबीसी आईडी के माध्यम से पंजीकरण नहीं कराया है या जिन्होंने गैर-आधार विकल्पों के माध्यम से प्रमाणीकरण चुना है, उन्हें जेईई मेन 2025 परीक्षा के दिन जल्दी रिपोर्ट करना होगा।
उम्मीदवारों को अपना बायोमेट्रिक रिकॉर्ड करने के लिए कम से कम एक घंटे पहले एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एनटीए ने जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के लिए आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो आईडी और एडमिट कार्ड में उल्लिखित फोटो आईडी भी साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
जेईई मेन 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-