JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फॉरेन नेशनल्स और ओसीआई/पीआईओ कैंडिडेट्स के लिए शुरू
Santosh Kumar | April 7, 2025 | 10:35 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विदेशी उम्मीदवारों के लिए आज यानी 7 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। फॉरेन नेशनल्स, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) और पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) (एफ) कैटेगरी के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
फॉरेन नेशनल्स और जिनका ओसीआई/पीआईओ कार्ड पहली बार 4 मार्च, 2021 के बाद जारी किया गया था और जो विदेशी नागरिक के रूप में माना जाना चाहते हैं, वे जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं।
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फीस
आईआईटी कानपुर ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ जानकारी साझा की है। इसके अनुसार इन अभ्यर्थियों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2025 तक जारी रहेगी।
|
पंजीकरण शुल्क |
भारत में परीक्षा केंद्रों के लिए |
विदेश में परीक्षा केंद्रों के लिए |
|---|---|---|
|
सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार |
100 डॉलर / 8500 रुपए |
150 डॉलर / 12750 रुपए |
|
गैर-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार |
200 डॉलर / 17000 रुपए |
250 डॉलर / 21250 रुपए |
JEE Advanced 2025 Exam Date: जेईई एडवांस्ड परीक्षा तिथि
आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए उपस्थित होने से पहले जेईई मेन पास करना होगा। केवल शीर्ष 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं। संस्थान ने हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2025 की इंफॉर्मेशन ब्रोशर हिंदी में जारी की है।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम