Santosh Kumar | May 18, 2025 | 09:00 AM IST | 2 mins read
आईआईटी कानपुर 26 मई को जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक आंसर की जारी करेगा। अनौपचारिक आंसर की परीक्षा के बाद जारी होगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का पहला पेपर आज यानी 18 मई 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है। जेईई एडवांस्ड 2025 पेपर 1 दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे से केंद्रों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
इसके अलावा परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए आभूषण, धार्मिक वस्तुएं और बंद जूते पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस साल जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा किया जा रहा है।
आईआईटी कानपुर 26 मई को जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करेगा। इससे छात्र अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे। वहीं, कई कोचिंग संस्थान परीक्षा के तुरंत बाद अनौपचारिक आंसर की जारी करेंगे।
जेईई एडवांस्ड 2025 अनऑफिशियल आंसर की के साथ ही परीक्षा विश्लेषण भी जारी किया जाएगा, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को समझने में मदद मिलेगी। सही जानकारी के लिए आधिकारिक आंसर की का इंतजार करना जरूरी है।
जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी भी विसंगति के मामले में आपत्ति दर्ज कराने के लिए 27 मई तक का समय दिया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2025 फाइनल आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी।
इसके बाद आईआईटी कानपुर 2 जून, 2025 को ही जेईई एडवांस्ड 2025 का परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकेंगे।