Santosh Kumar | April 22, 2025 | 03:44 PM IST | 1 min read
जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 23 अप्रैल से शुरू होगी। जेईई एडवांस्ड 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 2 मई है।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: बिहार के गया जिले के पटवा टोली गांव के छात्रों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। इस साल 40 से ज्यादा छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा पास की है, जिसका रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित किया गया। वृक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष दुगेश्वर प्रसाद ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि गरीबी के बावजूद गांव के लोग शिक्षा को बहुत महत्व देते हैं और यही वजह है कि यहां के बच्चे हर साल अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
बता दें कि वृक्षा फाउंडेशन एक गैर-सरकारी संगठन है जो छात्रों को इंजीनियरिंग की तैयारी में मदद करता है। डुगेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस साल अकेले पटवा टोली गांव से 40 से अधिक छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा पास की है।
ये सभी छात्र अब अगले महीने होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होंगे। आईआईटी कानपुर द्वारा जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 23 अप्रैल से शुरू होगी। जेईई एडवांस्ड 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 2 मई है।
जेईई मेन के टॉप 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करते हैं। इस साल परीक्षा 18 मई को होगी। जेईई एडवांस्ड पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पटवा टोली गांव की आबादी करीब 21,000 है, जिनमें से ज़्यादातर लोग बुनाई का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद, पटवा टोली गांव हर साल 15-20 आईआईटीयन तैयार करता है।
अच्छे अंक लाने वाले गांव के छात्रों में शरण्या ने 99.64% और आलोक ने 97.7% अंक प्राप्त किए। शौर्य (97.53%), यशराज (97.38%), शुभम (96.7%), प्रतीक (96.55%) और केतन (96%) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।