जामिया मिल्लिया इस्लामिया और डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने जॉइंट रिसर्च के लिए साइन किया एमओयू
Saurabh Pandey | February 16, 2026 | 06:49 PM IST | 1 min read
डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनु सिंह लाथेर ने दोनों संस्थानों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर प्रसन्नता और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वविद्यालय, जो जेएमआई की तुलना में अपेक्षाकृत नया है, डॉ. बी. आर. अंबेडकर के दृष्टिकोण से प्रेरित है।
नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई), नई दिल्ली और डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने जेएमआई के यासर अराफात हॉल में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य दोनों संस्थानों में पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देना और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है।
यह समझौता ज्ञापन जेएमआई के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी और डॉ. बी. आर. एयूडी के रजिस्ट्रार कर्नल ओमकार सिंह (सेवानिवृत्त) के बीच जेएमआई के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ और डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अनु सिंह लाथर की उपस्थिति में साइन किया गया।
इस सहयोग का ओवरऑल उद्देश्य शिक्षण और अनुसंधान की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए दोनों संस्थानों के छात्रों और शोधकर्ताओं को अनुसंधान के अवसर प्रदान करना; आपसी रुचि के विषयों पर संयुक्त रूप से सेमिनार, सम्मेलन और अकादमिक कार्यशालाओं का आयोजन करना; पुस्तकें, मोनोग्राफ, सेमिनार और कार्यशालाओं के संकलन प्रकाशित करना है।
डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति ने जताई प्रसन्नता
डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनु सिंह लाथेर ने दोनों संस्थानों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर प्रसन्नता और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वविद्यालय, जो जेएमआई की तुलना में अपेक्षाकृत नया है, डॉ. बी. आर. अंबेडकर के दृष्टिकोण से प्रेरित है।
जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने राजधानी के दो बेहद महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों के बीच सहयोगात्मक शैक्षणिक कार्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए समझौता ज्ञापन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान समाज के सबसे कमजोर वर्गों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और अन्य हाशिए पर पड़े समूहों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम