Saurabh Pandey | May 26, 2025 | 05:03 PM IST | 1 min read
इस वर्ष, जेएसी ने 11 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं। झारखंड बोर्डन कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थीं। माध्यमिक कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 4 मार्च, 2025 से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) कल यानी 26 मई को झारंखंड बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। जेएसी 10वीं का रिजल्ट 12:20 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
New: Best Courses After 10th Standard
Latest: Best Stream After Class 10th
Don't Miss: JAC Class 10th QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। जेएसी ने रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जो छात्र निर्धारित अंकों से कम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना होगा।
छात्रों को झारखंड 10वीं बोर्ड की मार्कशीट पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, कुल विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, क्वालीफाइंग स्टेटस और प्राप्त प्रतिशत सहित सभी विवरणों को सत्यापित करना चाहिए। किसी भी विसंगति के मामले में, उन्हें अपने संबंधित स्कूल के प्रिंसिपलों को इसकी सूचना देनी चाहिए और इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
इस वर्ष, जेएसी ने 11 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थीं। माध्यमिक कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 4 मार्च, 2025 से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी।