JAC Compartment Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 10-12 कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द आएगा, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 6, 2026 | 11:51 AM IST | 2 mins read
जेएसी कक्षा 10 कंपार्टमेंट 2026 परीक्षा 7 से 12 अगस्त तक और झारखंड बोर्ड कक्षा 12 सप्लीमेंट्री 2026 परीक्षा 7 से 14 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। जेएसी की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com/ jac.jharkhand.gov.in/ jacportal.in/ results.jacportal.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकेंगे।
झारखंड बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेएसी कक्षा 10 कंपार्टमेंट 2026 परीक्षा 7 से 12 अगस्त तक और जेएसी कक्षा 12 कंपार्टमेंट 2026 परीक्षा 7 से 14 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
JAC 10th, 12th supply results 2026 soon: आगे की प्रक्रिया
जेएसी पूरक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी मूल मार्कशीट संबंधित विद्यालयों से प्राप्त कर सकेंगे। कक्षा 10वीं में सफल छात्र अपनी रुचि, योग्यता और प्राप्त अंकों के आधार पर कक्षा 11वीं में उपयुक्त स्ट्रीम चुन सकेंगे, जबकि कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्र स्नातक, डिप्लोमा और अन्य करियर विकल्पों में आगे प्रवेश ले सकेंगे।
जेएसी पूरक परीक्षा 2026 स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और योग्यता स्थिति जैसे अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। जेएसी 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जाती है। नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को नियमित रूप से झारखंड जेएसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JAC 10th 12th Compartment Result 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेएसी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगें:
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 10/12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन विंडो में अपने विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार