ISRO Recruitment 2024: इसरो में साइंटिस्ट व वाहन ड्राइवर समेत 224 पदों पर निकली भर्तियां, 16 फरवरी अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | January 26, 2024 | 02:25 PM IST | 1 min read
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) में साइंटिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट, फायरमैन, कुक व वाहन ड्राइवर समेत 224 पदों पर भर्ती के लिए 27 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट व वाहन ड्राइवर समेत अन्य पदों के लिए 224 रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 27 जनवरी 2024 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है।
इसरो भर्ती 2024 अभियान के तहत साइंटिस्ट इंजीनियर के 5 पद, टेक्निकल असिस्टेंट के 55 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट व हल्का वाहन ड्राइवर के 6-6 पद, फायरमैन ए के 3 पद, कुक के 4 पद, भारी वाहन ड्राइवर के 2 पद, लाइब्रेरी असिस्टेंट के 1 पद व टेक्नीशिन/ड्राफ्टमैन के 142 पद भरे जाएंगे।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु पदों के अनुसार 25/ 28/ 30 व 35 वर्ष तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 250 रुपये आवेदन शुल्क व 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में लिया जाएगा।
साइंटिस्ट इंजीनियर के लिए बीटेक और एमटेक की इंजीनियरिंग डिग्री, टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय से डिप्लोमा, साइंटिस्ट असिस्टेंट के लिए बीएससी की डिग्री, लाइब्रेरी अस्सिटेंट के लिए डिप्लोमा इन पोस्ट ग्रेजुएट, टेक्नीशियन के लिए 10वीं पास और आईटीआई संबंधित विषय से डिप्लोमा व फायरमैन, कुक और ड्राइवर के लिए 10वीं पास शैक्षिक योग्यता मांगी गई है।
इन पदों पर लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन के रूप में 65,554 रुपये से 81,906 रुपये तक भुगतान किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ursc.gov.in या isro.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
अगली खबर
]Padma Awards Announced 2024: पद्म अवार्ड के लिए 132 नामों का हुआ चयन, सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज भी शामिल
भारत में पहली बार वर्ष 1954 में पद्म पुरस्कारों की शुरुआत हुई थी। ऑर्ट क्षेत्र में यूपी के खलील अहमद व नसीम बानो समेत 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा