IPU Admission 2025: आईपी यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी, पीएचडी प्रोग्राम पंजीकरण की तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ी
Santosh Kumar | March 31, 2025 | 02:43 PM IST | 1 min read
आईपीयू सीईटी 2025 परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी जिसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।
नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूजी, पीजी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आईपीयू प्रवेश 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ipu.admissions.nic.in पर जाकर 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा या अर्हता योग्यता के आधार पर होता है, उनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने और जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 (रात 11:59 बजे) तक बढ़ा दी गई है।
IPU Admission 2025: आईपीयू प्रवेश 2025 शुल्क
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी, पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसमें पंजीकरण शुल्क और परामर्श शुल्क शामिल है।
आईपीयू सीईटी परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी जिसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
इस वर्ष विश्वविद्यालय ने कुछ नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं - आणविक निदान में एमएससी, माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी, बीपीटी, 3 साल के लिए एलएलबी, एप्लाइड जियोइन्फॉर्मेटिक्स में पीजी प्रोग्राम और रेडियोलॉजिकल फिजिक्स में पीजी डिप्लोमा।
IPU CET 2025 Exam Date: परीक्षा तिथि
शेड्यूल के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू होंगी। आवेदन प्रक्रिया 46 मास्टर डिग्री प्रोग्राम, 40 पीएचडी प्रोग्राम और 34 अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय 26 अप्रैल से 18 मई तक परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा देश भर में कुल 52 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है।
अगली खबर
]IGNOU Admission 2025: इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए आवेदन करने का कल आखिरी दिन, अभी करें आवेदन
पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’