IPMAT 2025: आईपीमैट पंजीकरण 6 फरवरी से iimrohtak.ac.in पर होगा शुरू, प्रोग्राम फीस, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | January 30, 2025 | 03:38 PM IST | 1 min read
आईआईएम रोहतक ने घोषणा की कि संस्थान में बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) कार्यक्रमों में प्रवेश कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) और IPMAT 2025 स्कोर के माध्यम से दिया जाएगा।
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक ने इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (आईपीएमएटी) 2025 के लिए तारीखों की घोषणा की है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएमएटी 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 6 फरवरी, 2025 से शुरू होगी।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimrohtak.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईपीएमएटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल तक है।
IPMAT 2025: पात्रता मानदंड
सामान्य, एनसी-ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 10वीं और 12वीं या समकक्ष परीक्षाओं में न्यूनतम 60% अंक होना चाहिए। छात्रों की उम्र 30 जून 2025 तक अधिकतम 20 वर्ष होनी चाहिए।
एससी, एसटी और डीएपी श्रेणी के उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं या समकक्ष परीक्षाओं में न्यूनतम 55% अंक हासिल करना होगा। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 जून 2025 तक 20 वर्ष होनी चाहिए।
IPMAT 2025: परीक्षा तिथि
आईआईएम रोहतक आईपीएमएटी परीक्षा 5 मई को आयोजित करेगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इंस्टीट्यूट ने अभी तक आगे के परीक्षा कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा नहीं की है।
IPMAT 2025: पर्सनल इंटरव्यू
हालांकि, आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू के लिए मई 2025 के अंतिम सप्ताह में बुलाया जाएगा। इसके बाद जून 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू होगा।
IPMAT 2025: प्रोग्राम शुल्क
- आईआईएम रोहतक में प्रथम वर्ष के लिए प्रोग्राम फीस 6,22,045 रुपये होगी।
- दूसरे वर्ष 6,22,045 रुपये
- तीसरे वर्ष 6,22,045 रुपये
- चौथे वर्ष का पीजीपी शुल्क एडमिशन के समय लागू होता है।
- पांचवें वर्ष का पीजीपी शुल्क एडमिशन के समय लागू होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच