International Womens Day: अमृता अहेड ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नामांकन पर सभी महिलाओं को मिलेगी 20% छात्रवृत्ति
Santosh Kumar | March 5, 2024 | 04:09 PM IST | 1 min read
अमृता अहेड अमृता विश्व विद्यापीठम का भाग है जिसे एनआईआरएफ 2023 के अनुसार भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में 7वां स्थान दिया गया है।
नई दिल्ली: अमृता अहेड ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले एक विशेष पहल की घोषणा की है। अमृता अहेड ने किसी भी ऑनलाइन प्रोग्राम में दाखिला लेने पर सभी महिला छात्रों को पहले सेमेस्टर की फीस पर 20% छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है। बता दें कि अमृता अहेड अमृता विश्व विद्यापीठम का भाग है जिसे एनआईआरएफ 2023 के अनुसार भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में 7वां स्थान दिया गया है।
ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को 31 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छात्र onlineamrita.com पर जाकर नामांकन कर सकते हैं और छात्रवृत्ति अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
बता दें कि अमृता अहेड पात्र आवेदकों के लिए 100% तक की छात्रवृत्ति के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी प्रदान करता है। अमृता अहेड के व्यापक छात्रवृत्ति पोर्टफोलियो ने हाल के वर्षों में हजारों छात्रों की शैक्षिक आकांक्षाओं का समर्थन किया है।
अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय पांच राज्यों में नौ परिसरों में फैला हुआ है। इसका मुख्यालय कोयंबटूर में है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, AHEAD पहल के माध्यम से पेश किए गए ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम उद्योग के पेशेवरों और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संकाय के सहयोग से विकसित किए गए हैं, जो एक व्यापक और व्यक्तिगत शिक्षण अनुभव सुनिश्चित करते हैं। ये कोर्स करियर ग्रोथ को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।
अगली खबर
]CEED 2024 Result: सीईईडी परिणाम आईआईटी बॉम्बे कल करेगा जारी, नतीजे तक ऐसे पहुंचें उम्मीदवार
सीईईडी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड 11 मार्च को जारी किए जाएंगे, स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच