Saurabh Pandey | December 23, 2025 | 02:42 PM IST | 2 mins read
भारतीय सेना में अग्निवीरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी रही है। वर्ष 2031-32 तक उनकी हिस्सेदारी 50% तक पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2022 से हर साल 40-45 हजार अग्निवीर भर्ती हो रहे हैं।

नई दिल्ली : इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) 2025-26 भर्ती अभियान के वाराणसी क्षेत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। वाराणसी रीजन के 12 जिलों से लगभग 4903 युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 2900 युवा सफल रहे हैं।
वाराणसी रैली में सफल उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे आगे की ट्रेनिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसी भी कार्यदिवस को दोपहर 2 बजे से पहले सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय में उपस्थित हों।
अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में अंकन संबंधी संभावित गड़बड़ियों को लेकर उम्मीदवारों की शिकायतों के जवाब में, सेना ने मुजफ्फरपुर भर्ती बोर्ड के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के अस्वीकृत उम्मीदवारों की दूसरी मेरिट सूची जारी करने का निर्णय लिया है। इन जिलों में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।
भारतीय सेना में अग्निवीरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी रही है। वर्ष 2031-32 तक उनकी हिस्सेदारी 50% तक पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2022 से हर साल 40-45 हजार अग्निवीर भर्ती हो रहे हैं। वर्ष 2026 के बाद सालाना एक लाख भर्ती करने की योजना है। वर्ष 2026 में पहले यानी 2022 में भर्ती हुए अग्निवीरों में से 75% कार्यमुक्त हो जाएंगे।