IPPB Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जिक्यूटिव के 47 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 24, 2024 | 02:02 PM IST | 2 mins read
आईपीपीबी एग्जिक्यूटिव भर्ती के तहत आवेदन करने व फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल रात 11:59 बजे तय की गई है।
नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में एग्जिक्यूटिव के 47 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आईपीपीबी एग्जिक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए आईपीपीबी भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू की गई है। वहीं, इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। आईपीपीबी एग्जिक्यूटिव भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के तहत आवेदन करने वाले एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 150 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के कैंडिडेट को 750 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान, मान्यता प्राप्त एआईसीटीई/ यूजीसी/ केंद्रीय या डीम्ड विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) होनी चाहिए। मार्केटिंग या सेल्स से एमबीए करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार ईमेल आईडी careers@ippbonline.in पर मेल कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जिक्यूटिव भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर किया जाएगा। आईपीपीबी द्वारा कुल 47 रिक्तियों में से 21 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं, ईडब्लयूएस वर्ग के 4 पद, ओबीसी के 12 पद, एससी के 7 पद और एसटी के 3 पद आरक्षित किए गए हैं।
IPPB Vacancy 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं:
- आईपीपीबी की वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर करियर्स- करेंट ओपनिंग ऑप्शन पर विजिट करें।
- अब अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- उम्मीदवार फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
आईपीपीबी ने बताया कि एग्जिक्यूटिव भर्ती के तहत लिखित परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा। किसी भी दृष्टि से अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों से सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार