India Post GDS Result 2024: इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2 जारी, indiapostgdsonline.gov.in से करें चेक
Santosh Kumar | September 17, 2024 | 10:39 PM IST | 1 min read
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 मेरिट सूची 2 में शामिल उम्मीदवारों को जीडीएस पद की अंतिम नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा।
नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इंडिया पोस्ट जीडीएस पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in की मदद से परिणाम देख सकते हैं। हरियाणा और जम्मू और कश्मीर को छोड़कर सभी सर्किलों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2 जारी की गई है।
इंडिया पोस्ट ने आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल डाक सर्किलों के लिए मेरिट सूची प्रकाशित की है।
India Post GDS Result 2024: आगे की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों का नाम इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट सूची 2024 में है, उन्हें ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर अंतिम नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा। इसके लिए तारीखों की जानकारी उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेज दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 44,228 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए चयन केवल उम्मीदवारों की 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर होगा। इसमें कोई इंटरव्यू या लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी।
India Post GDS 2024 Merit List 2: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2024 की मेरिट सूची 2 देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- आपको जिस सर्किल का रिजल्ट देखना है, उस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, पेज पर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल