Income Tax Recruitment 2026: आयकर विभाग में खेल कोटा के तहत 119 पदों पर होगी भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | October 17, 2026 | 04:11 PM IST | 2 mins read

टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 पदों के लिए वेतनमान पे लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों के लिए पे लेवल-1 के अनुसार वेतनमान 18,000 रुपये से 56,900 रुपये है।

इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 एप्लीकेशन लिंक आज से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: आयकर (Income Tax) विभाग, दिल्ली ने खेल कोटा (Sports Quota) भर्ती 2026 के तहत आज से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इनकम टैक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.incometaxdelhi.gov.in पर जाकर 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 119 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कर सहायक के 44 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के 9 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 66 पद शामिल हैं। नोटिस में कहा गया कि, ये पद अस्थायी हैं, लेकिन भविष्य में इनके स्थायी होने की संभावना है। चयनित अभ्यर्थियों को 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी।

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • कर सहायक (Tax Assistant) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। नियुक्ति के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसमें प्रति घंटे 8,000 कुंजी दबाने की डेटा एंट्री गति अपेक्षित होगी।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता हो। नियुक्ति के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर आशुलिपि कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसमें 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का श्रुतलेख तथा कंप्यूटर पर प्रतिलेखन परीक्षा (अंग्रेजी में 50 मिनट अथवा हिंदी में 65 मिनट) शामिल होगी।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) - आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए ।

Also read UPESSC Principal Admit Card 2026: प्राचार्य भर्ती के लिए इंटरव्यू लेटर जारी, साक्षात्कार 27 से 30 अक्टूबर तक

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026: आयुसीमा

इनकम टैक्स दिल्ली स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत कर सहायक पद के लिए आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 पद के लिए उम्र 18 से 27 वर्ष और एमटीएस पद के लिए 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। यह छूट केवल उन्हीं खिलाड़ियों को दी जाएगी जो संबंधित पद के लिए शिक्षा तथा खेल संबंधी सभी अन्य पात्रता शर्तें पूरी करते हों।

अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन नहीं करने की सलाह दी गई है। यदि अभ्यर्थी निर्धारित मानदंड पूरे नहीं करते हैं तो आयकर विभाग, दिल्ली भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में उनका आवेदन अस्वीकार कर सकता है। नियुक्ति होने पर भी ऐसे अभ्यर्थियों की सेवाएं तत्काल समाप्त की जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इनकम टैक्स दिल्ली स्पोर्ट्स कोटा नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

Income Tax Delhi Sports Quota Notification 2026: आवेदन प्रक्रिया

आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, 'Sports Recruitment' टैब पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]