IIT Madras XTIC देश में एक्सआर रिसर्च को गति देने के लिए राष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारी शुरू करेगा
Santosh Kumar | November 12, 2024 | 02:45 PM IST | 1 min read
16-17 नवंबर को आईआईटी मद्रास में संस्थानों के प्रमुख एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान एक्सआर स्टार्टअप अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास का वर्चुअल रियलिटी सेंटर भारत में 'एक्सटेंडेड रियलिटी' (एक्सआर) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 'एक्सटीआईसी-एपीपी' (अकादमिक पार्टनरशिप प्रोग्राम) शुरू करेगा। एक्सपीरियंसल टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर (एक्सटीआईसी) का लक्ष्य भारत में एक्सआर डेवलपर्स और डिजाइनर विकसित करना है ताकि वे वैश्विक स्तर पर इस सेक्टर में योगदान दे सकें।
इस पहल का उद्देश्य एक्सआर क्षेत्र को बढ़ावा देना और अनुसंधान एवं विकास में सहयोग बढ़ाना है। संस्थान का कहना है कि यह स्टार्ट-अप का समर्थन करेगा और वैश्विक स्तर पर एक्सआर पाठ्यक्रमों का विस्तार करने में मदद करेगा।
16-17 नवंबर को साइन होगा एमओयू
संस्थानों के प्रमुख 16-17 नवंबर को आईआईटी मद्रास में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। आईआईटी मद्रास के एक्सटीआईसी के डीन प्रोफेसर एम मणिवन्नन ने कहा, "यह विकसित भारत 2047 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
पहली बार, आईआईटी मद्रास के एक्सआर समिट में 'गेम जैम' होगा, जिसमें एक्सआर तकनीक के नवाचार और विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। उच्च गुणवत्ता वाले एक्सआर स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।
शीर्ष 10 एक्सआर स्टार्टअप की सूची
अमेरिकी वैज्ञानिक स्टीव लैवेल, जो ओकुलस वीआर के सह-आविष्कारक हैं, एक्सआर स्टार्टअप अवार्ड्स भी प्रस्तुत करेंगे। आप नीचे शीर्ष 10 एक्सआर स्टार्टअप की सूची देख सकते हैं;-
- अवॉर्ड फॉर इंटरनेशनल XR स्टार्टअप
- XR फॉर सोशल इम्पैक्ट अवार्ड
- बेस्ट XR कोलैबोरेशन अवार्ड
- XR स्टार्टअप ऑफ द ईयर
- बेस्ट इंटरप्राइजेज XR सॉल्यूशंस अवार्ड
- XR डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड
- XR एजुकेशन ट्रेनिंग अवार्ड
- बेस्ट यूज ऑफ AR इन मार्केटिंग अवार्ड
- XR सस्टेनेबिलिटी अवार्ड
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल