IIT JAM 2027: आईआईटी जैम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 23, 2026 | 10:05 AM IST | 2 mins read
आईआईटी खड़गपुर ने जैम रजिस्ट्रेशन 2026 की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in के जरिए 24 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन फॉर्म जमा करने की समय-सीमा 12 अक्टूबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 अक्टूबर और फिर 22 अक्टूबर कर दिया गया था। इस नए बदलाव के साथ, आवेदकों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए दो अतिरिक्त दिन मिल गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन जमा नहीं किया है, वे अब विस्तारित समय-सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
IIT JAM 2027: पात्रता मानदंड
जिन उम्मीदवारों ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या फिर 2027 में अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में शामिल हो रहे हैं, वे JAM 2027 परीक्षा दे सकते हैं। इसके साथ ही जिस संस्थान में एडमिशन ले रहे हैं, वहां एडमिशन की तारीख से पहले आपकी ग्रेजुएशन पूरी हो जानी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान द्वारा तय की गई समय-सीमा के भीतर अपने ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण (मार्कशीट/डिग्री) जमा करना होगा।
IIT JAM 2027 Application Fees: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
एक टेस्ट पेपर
|
दो टेस्ट पेपर
|
|
महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन
|
1000
रुपये
|
1350 रुपये
|
|
अन्य सभी
|
2000
रुपये
|
2700
रुपये
|
IIT JAM 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
- अब एप्लीकेशन पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- जैम ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (JOAPS) के माध्यम से रजिस्टर करें।
- आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- निर्धारित दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
IIT JAM 2027 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
| परीक्षा की तिथि | सत्र | टेस्ट पेपर |
| 14 फरवरी 2027 (रविवार) | सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक |
रसायन विज्ञान (Chemistry - CY) भूविज्ञान (Geology - GG) गणित (Mathematics - MA) |
| 14 फरवरी 2027 (रविवार) | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology - BT) अर्थशास्त्र (Economics - EN) गणितीय सांख्यिकी (Mathematical Statistics - MS) भौतिक विज्ञान (Physics - PH) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार