Trusted Source Image

IISER IAT Result 2026: आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट, फाइनल आंसर की iiseradmission.in पर जारी, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 05:42 PM IST | 2 mins read

इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने आईएटी (IAT) 2026 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

परिणाम जारी होने के बाद अब सफल छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
परिणाम जारी होने के बाद अब सफल छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने आईएटी (IAT) 2026 परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर विचार करने और फाइनल आंसर-की तैयार करने के बाद ही इस परिणाम को घोषित किया है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अब 2 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

IISER IAT 2026 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आईआईएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिखाई दे रहे "IAT 2026 Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  4. अब लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड/रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. अंत में इसे काउंसलिंग के लिए डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

IISER IAT 2026 Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

उम्मीदवार जब वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उन्हें उसमें अपनी पूरी डिटेल्स ध्यानपूर्वक जांचनी होगी। इस रैंक कार्ड में मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारियां दी गई हैं-

  1. उम्मीदवार का नाम और उसका रोल नंबर
  2. परीक्षा में प्राप्त किए गए कुल अंक
  3. ऑल इंडिया रैंक
  4. उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार उसकी रैंक
  5. कुल प्राप्तांकों से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी

इन प्राप्त अंकों और रैंक के आधार पर ही उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न IISER संस्थानों में प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा।

Also read JSSC Inter Level Recruitment 2026: झारखंड इंटर लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 20 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

IISER IAT 2026 Counselling: 2 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग

प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत निम्नलिखित चरण शामिल होंगे-

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - योग्य छात्रों को काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  2. चॉइस फिलिंग - छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार IISER के विभिन्न कैंपसों का विकल्प चुनना होगा।
  3. सीट आवंटन - उम्मीदवारों की रैंक और उनके द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर राउंड-वाइज सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।

इस काउंसलिंग के जरिए छात्रों को पुणे, भोपाल, कोलकाता और तिरुपति जैसे प्रमुख शहरों में स्थित IISER परिसरों में बीएस-एमएस (BS-MS) डुअल डिग्री प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद अब सफल छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications