आईआईएम नागपुर ने एडवांस्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट में पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम के छठे बैच में प्रवेश की घोषणा की
Abhay Pratap Singh | August 26, 2025 | 05:15 PM IST | 2 mins read
एएचएम में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 2 नवंबर है, जबकि कक्षाएं 23 नवंबर, 2025 से शुरू होंगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान नागपुर (IIM Nagpur) ने एम्स नागपुर और टाइम्सप्रो के साथ मिलकर एडवांस्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट (AHM) में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के छठे बैच में प्रवेश की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को आवश्यक कौशल और ज्ञान से सशक्त बनाना है, ताकि वे जटिल हेल्थकेयर इकोसिस्टम को सफलतापूर्वक संभाल सकें।
यह कार्यक्रम TimesPro के इंटरएक्टिव लर्निंग (IL) प्लेटफॉर्म के माध्यम से डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) मोड में संचालित किया जाएगा। इसकी शिक्षण पद्धति में लेक्चर, केस डिस्कशन, सिमुलेशन गेम्स, रोल प्ले, ग्रुप प्रोजेक्ट्स और अन्य अनुभवात्मक अभ्यास शामिल होंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एएचएम में पीडी सर्टिफिकेट प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागियों को एलुमनाई स्टेटस प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 2 नवंबर, 2025 है, जबकि कक्षाएं 23 नवंबर, 2025 से शुरू होंगी।
आधिकारिक बयान के अनुसार, “यह 12 माह का ब्लेंडेड लर्निंग प्रोग्राम AIIMS नागपुर और IIM नागपुर के बीच पहली संयुक्त पहल है, जो हेल्थकेयर और मैनेजमेंट विशेषज्ञता को एक साथ लाता है। इसमें 4 दिन का कैंपस इमर्शन शामिल है, जहां एम्स नागपुर के फैकल्टी आईआईएम नागपुर में लेक्चर और मास्टरक्लास देंगे।”
Also read IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर में राष्ट्रीय फ्लैगशिप टॉक शो ‘आइडियाज मैटर मोस्ट’ का हुआ आयोजन
आगे कहा गया कि, कार्यक्रम में हेल्थकेयर मैनेजमेंट, नीति, वित्त, संचालन, टेक्नोलॉजी, एनालिटिक्स, एचआर और रणनीति जैसे विषय शामिल होंगे। इसके माध्यम से शिक्षार्थी विभिन्न हेल्थकेयर संस्थानों के प्रबंधन में विशेषज्ञता हासिल करेंगे और उद्योग के विविध क्षेत्रों की भूमिकाओं के लिए तैयार होंगे।
आईआईएम नागपुर के निदेशक डॉ भीमराय मेट्री ने कहा, “हमें एआईआईएमएस नागपुर और टाइम्सप्रो के साथ मिलकर एडवांस्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के छठे बैच की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह कार्यक्रम हमारे शिक्षार्थियों को इस क्षेत्र के लिए आवश्यक बहुमुखी और क्रॉस-फंक्शनल क्षमताओं से लैस करेगा।”
एम्स नागपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रशांत पी. जोशी ने कहा, “एडवांस्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम का उद्देश्य हेल्थकेयर के अगली पीढ़ी के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करना है। आईआईएम नागपुर और टाइम्सप्रो के साथ हमारी साझेदारी एक अनूठा शिक्षण अनुभव प्रदान करती है।”
टाइम्सप्रो के बिजनेस हेड श्रीधर नगरजाचार ने कहा, “टाइम्सप्रो एडवांस्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के छठे बैच के लिए साझेदारी करके बेहद उत्साहित है। हमारा सहयोग स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की जटिलताओं से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंधकीय कौशल के साथ स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को सशक्त बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच