IIM Indore: आईआईएम इंदौर ने दो वर्षीय मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज प्रोग्राम के लिए प्रवेश की घोषणा की
Abhay Pratap Singh | November 12, 2024 | 05:39 PM IST | 2 mins read
एमएमएस प्रोग्राम एडवांस इंटरएक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से और डायरेक्ट-टू-डिवाइस मोड में छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर (IIM Indore) ने अपने दो वर्षीय मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MMS) प्रोग्राम के दूसरे बैच में प्रवेश की घोषणा की है। आईआईएम इंदौर के एमएमएस प्रोग्राम को पेशेवरों को महत्वपूर्ण आधुनिक कौशल, मजबूत नैतिक आधार और गहन प्रबंधकीय ज्ञान से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है।
ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि 19% भारतीय पेशेवर सक्रिय रूप से एक्जिक्यूटिव एमबीए पर विचार कर रहे हैं तथा 39% ग्रेजुएट को स्नातक के बाद पदोन्नति मिल रही है। ब्लेंडेड एमएमएस प्रोग्राम 900 घंटों का शिक्षण प्रदान करता है, जो पेशेवरों को जटिल, अनिश्चित वातावरण में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार करता है।
एमएमएस कार्यक्रम शिक्षार्थियों को फाइनेंस, मार्केटिंग, परिचालन, निर्णय विश्लेषण, रणनीतिक प्रबंधन और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM) को कवर करने वाले व्यापक मॉड्यूल के माध्यम से समग्र लीडरशिप प्रोफाइल को आकार देने तथा क्रॉस-फंक्शनल क्षमताओं को विकसित करने में सक्षम बनाता है। साथ ही शिक्षार्थियों को कॉर्पोरेट बदलावों को समझने के लिए तैयार किया जाता है।
एमएमएस कार्यक्रम एडवांस इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से और डायरेक्ट-टू-डिवाइस मोड में उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में 12-दिवसीय ऑन-कैंपस प्रशिक्षण शामिल है। यह प्रोग्राम व्यापक दृष्टिकोण, अत्याधुनिक पाठ्यक्रम को केस स्टडीज, सिमुलेशन और इंटरैक्टिव शिक्षण के साथ संयोजित करके भविष्य के लीडर्स को वैश्विक कारोबारी माहौल में अनुकूलन और सफलता के लिए तैयार करता है।
आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो हिमांशु राय ने कहा, “मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कार्यक्रम के माध्यम से हम एक समग्र पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं जो प्रमुख व्यावसायिक सिद्धांतों को एडवांस विश्लेषणात्मक उपकरणों के साथ जोड़ता है। साथ ही, शिक्षार्थियों को प्रभावी रणनीति बनाने और सुदृढ़ नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए तैयार करता है।”
टाइम्सप्रो के चीफ ग्रोथ एंड पार्टनरशिप ऑफिसर सुनील सूद ने कहा, “मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज आईआईएम इंदौर और टाइम्सप्रो द्वारा आज की व्यावसायिक दुनिया की जटिलताओं के बीच सफल होने के लिए तैयार पेशेवरों की मांगों को पूरा करने के लिए एक विशिष्ट पेशकश है। निरंतर सीखने के माहौल को बढ़ावा देकर हमारा लक्ष्य शिक्षार्थियों को उद्योग की चुनौतियों पर आत्मविश्वास के साथ काबू पाने के लिए सशक्त बनाना है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार