CAT 2025 Registration: कैट रजिस्ट्रेशन विंडो iimcat.ac.in पर ओपन, 13 सितंबर तक करें आवेदन, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | August 1, 2025 | 09:53 AM IST | 1 min read
निदेशक ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘लगभग 16 हजार छात्रों वाले सभी 21 छात्रावासों में हम चरणबद्ध तरीके से छोटे पंखे लगाने पर विचार कर रहे हैं।"
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझीकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैट 2025 राष्ट्रीय स्तर की प्रबंधन प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईएम कोझीकोड द्वारा कैट 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 1 अगस्त से ओपन कर दी गई है और यह प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
CAT 2025 Admit Card: आवेदन शुल्क, एडमिट कार्ड डेट
कैट 2025 एग्जाम में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एबिलिटी जैसे सेक्शन शामिल होंगे। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
सामान्य वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 2600 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1300 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार 5 नवंबर, 2025 से कैट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Also read CAT 2025 Registration Live: आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, एग्जाम डेट, आवेदन लिंक @iimcat.ac.in
CAT Application Form 2025: कैट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आईआईएम कैट 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता मानदंडों का पालन करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईआईएम कैट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ओटीपी के माध्यम से सत्यापन पूरा करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र भरें, पसंदीदा परीक्षा शहर आईआईएम प्रोग्राम्स चुनें।
- दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- कैट 2025 आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
कैट 2025 रिजल्ट संभवतः 19 से 21 दिसंबर के बीच घोषित किया जाएगा। आईआईएम और अन्य बी-स्कूल अपनी वेबसाइटों पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे, जिन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]IIM CAT 2025 Registration: कैट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से होगी शुरू, जानें आवेदन फीस, पात्रता, जरूरी दस्तावेज
कैट परीक्षा 21 आईआईएम और अन्य शीर्ष बिज़नेस स्कूलों में एमबीए और अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार