IIITH UGEE Result 2024: आईआईआईटी हैदराबाद स्नातक प्रवेश परीक्षा रिजल्ट ugadmissions.iiit.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 18, 2024 | 03:59 PM IST | 1 min read
आईआईआईटी हैदराबाद स्नातक प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। आईआईआईटी हैदराबाद चयन प्रक्रिया में दो चरण लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।
नई दिल्ली : इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (IIITH) ने स्नातक प्रवेश परीक्षा (UGEE) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार आईआईआईटी हैदराबाद स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ugadmissions.iiit.ac.in पर जाकर IIITH UGEE 2024 परिणाम देख सकते हैं।
आईआईआईटी हैदराबाद स्नातक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
आईआईआईटी हैदराबाद स्नातक प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। आईआईआईटी हैदराबाद चयन प्रक्रिया में दो चरण लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। इंटरव्यू 11 से 13 जून तक निर्धारित है।
Also read CA Inter, Foundation 2024 Exam Date: सीए इंटर, फाउंडेशन सितंबर परीक्षा की तारीख घोषित, देखें शेड्यूल
IITH UGEE Result 2024: रिजल्ट डाउलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugadmissions.iiit.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीईई 2024 रिजल्ट पर क्लिक करें।
- आपको IIITH UGEE 2024 लॉगिन पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अपने स्कोर और अन्य विवरण जांचें।
- अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
IIITH UGEE 2024 परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। आईआईआईटी हैदराबाद स्नातक प्रवेश परीक्षा 3 घंटे के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो खंड शामिल थे। विषय ज्ञान के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के लिए विषय प्रवीणता परीक्षा (एसयूपीआर) और उम्मीदवारों की आलोचनात्मक और रचनात्मक सोच की जांच करने के लिए अनुसंधान योग्यता प्रवीणता परीक्षा (आरईएपी)। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए दोनों सेक्शंस में 25 प्रतिशत की नेगेटिव मार्किंग की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच